फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजधानी का अनोखा मामला, मैगजीन निकल गई है, कुछ नहीं होगा, कहते हुए दबाया ट्रिगर, मौत

Wed, 16 Sep 2026 08:52 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में शराब के नशे में एक युवक अवैध पिस्तौल पत्नी को दिखा रहा था। मैगजीन निकलने के बाद उसने पिस्तौल में गोली नहीं होने की बात समझकर कनपटी पर लगाकर ट्रिगर दबा दिया। चैंबर में मौजूद कारतूस से गोली चलने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
यसार्थ शरण यादव की फाइल फोटाे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी के महिपालखेड़ा निवासी यसार्थ शरण यादव (29) की मंगलवार रात अवैध पिस्तौल से गोली लगने से मौत हो गई। वह शराब के नशे में पत्नी ज्योति सिंह को पिस्टल दिखा रहे थे। इसी दौरान मैगजीन नीचे गिर गई लेकिन चैंबर में एक कारतूस फंसा रह गया। यसार्थ ने पिस्तौल कनपटी से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। पुलिस ने मौके से पिस्तौल और खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन


एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक, घटना रात करीब 11 बजे की है। यसार्थ पिस्तौल लेकर घर पहुंचे थे और पत्नी को दिखा रहे थे। मैगजीन गिरने के बाद उन्होंने समझा कि पिस्तौल में कारतूस नहीं है। उन्होंने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कहा कि मैगजीन निकल गई है, कुछ नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने ट्रिगर दबा दिया। गोली उनकी कनपटी के आरपार निकल और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एडीसीपी ने बताया कि यसार्थ अर्जुनगंज स्थित एक मंदिर की देखरेख करते थे। उन्हें अवैध पिस्ताैल कहां से मिली, इसकी जांच की जा रही है। अतिरिक्त निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल में दूसरे बेटे की मौत से परिवार सदमे में

युसार्थ ने चार साल पहले ज्योति से प्रेम विवाह किया था। परिवार में पिता शिवशरण यादव, मां मीरा भी हैं। चाचा शंकर शरण के मुताबिक, करीब सात साल पहले यसार्थ के बड़े भाई सत्यार्थ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब दूसरे बेटे की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं। परिवार की एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें