फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली में बिगड़ा मौसम, रांची, देहरादून सहित कई उड़ानें लखनऊ हुईं डायवर्ट; कई हेलीकॉप्टर भी उतरे

Tue, 05 May 2026 07:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Airport: मंगलवार को दिल्ली में खराब मौसम की वजह से कई विमानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। कुछ समय के बाद इन्हें वापस गंतव्य भेज दिया गया। 
Register For Event
विज्ञापन
कई विमान हुए डायवर्ट। - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली के चार विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि राजधानी दिल्ली में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने से हवाई यातायात प्रभावित हो गया। खराब दृश्यता और प्रतिकूल मौसम के कारण कई विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते चार उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक रांची से दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (आईएक्स 2379) दोपहर करीब 2:10 बजे दिल्ली में लैंड नहीं कर सका और उसे लखनऊ भेज दिया गया। इसी तरह देहरादून से दोपहर 2:30 बजे दिल्ली आने वाला एयर इंडिया का विमान (एआई 2908) भी लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। 

इसके अलावा मुंबई से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान (6ई 615), जो 3:15 बजे पहुंचने वाला था, उसे भी रास्ते से डायवर्ट कर लखनऊ लाया गया। वहीं गुवाहाटी से 3:20 बजे दिल्ली पहुंचने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (आईएक्स 1513) भी लखनऊ में उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बाद में दिल्ली में मौसम सामान्य होने पर सभी विमानों को थोड़ी-थोड़ी देर अंतराल के बाद लखनऊ से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा से शिवगढ़ जा रहा हेलीकॉप्टर भी मौसम की खराबी के चलते लखनऊ डायवर्ट हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें