फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'बाबा रामदेव और अखिलेश यादव की भाषा एक', धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी कहने पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Tue, 24 Nov 2026 10:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बाबा रामदेव पर अखिलेश यादव का समर्थन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रामदेव की बयानबाजी राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित है।
Register For Event
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बाबा रामदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को ‘पाखंडी’ कहना धार्मिक के बजाय राजनीतिक बयानबाजी है। उन्होंने इशारों में कहा कि बाबा रामदेव पीछे से अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे हैं इसलिए यूपी में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं से विचलित हैं।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में बाबा रामदेव और आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के बीच बयानबाजी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि किसी को भी पाखंडी कहना अपशब्द है। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन और हिंदुओं को एक करने का काम कर रहे हैं। उनकी सभाओं में अपार जनसमूह उमड़ रहा है। सवाल उठाया कि कुंडा में दोनों साथ-साथ आते हैं फिर कुछ दिन बाद बाबा रामदेव उन्हें पाखंडी कह रहे हैं। इसमें राजनीतिक दृष्टिकोण नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: सपा ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन को बनाया उम्मीदवार, देखें सूची
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में तेजी से बढ़ी ठंड, ये पांच जिले रहे सबसे ज्यादा सर्द; कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं से विचलित हैं। वे यूपी में कथाएं कर रहे हैं। उनकी कथा से अखिलेश यादव भी विचलित हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जबसे धीरेन्द्र शास्त्री की यूपी में चुनाव से पहले कई कथाओं की घोषणा हुई है। तबसे उन्हें यूपी में घुसने नहीं देंगे, बागेश्वर धाम का विरोध होगा...जैसे बयान एलान अखिलेश ने किया। यही भाषा बाबा रामदेव की भी है। इसके पीछे कोई न कोई राजनीतिक एजेंडा है। क्या अखिलेश के साथ बाबा रामदेव खड़े हैं...इस बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रत्यक्षं किम प्रमाणम।

उन्होंने कहा कि अगर हिंदू एक हुआ तो अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनेगी। यदि हिंदुओं में जातियों के नाम पर बंटवारा हुआ तो अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। फिर इशारों में कहा कि बाबा रामदेव के संबंध अच्छे हैं। अखिलेश यादव से उनकी बातचीत होती रहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें