फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई निलंबित, बस की फर्श टूटने से गई थी बच्ची की जान

Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

28 फरवरी को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के ग्राम-नगला साधु में स्कूल बस का फर्श टूटने से एक बच्ची सड़क पर गिर गई थी फिर उसके ऊपर पहिया चढ़ गया था। हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी।
Register For Event
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में स्कूल बस से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) चंपालाल को रविवार को निलंबित कर दिया गया। चंपालाल की वर्तमान तैनाती सिद्धार्थनगर में है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के मुताबिक 28 फरवरी को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के ग्राम-नगला साधु में स्कूल बस का फर्श टूटने से एक बच्ची सड़क पर गिर गई थी फिर उसके ऊपर पहिया चढ़ गया था। हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी। हादसे के बाद जब जांच हुई तो पता चला कि बस का बीमा नहीं है। वहीं परमिट की भी वैधता खत्म हो चुकी है। मामले का संज्ञान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लिया।

अफसरों को नोटिस, मांगा जवाब
मामले में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) अलीगढ़, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) कासगंज और अलीगढ़ के यात्रीकर अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तहरीर भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें