फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान में आई तकनीकी खराबी, निकला धुआं; कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 25 May 2026 05:18 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी मच गई। रनवे पर विमान के एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया और उसमें से धुआं निकलने लगा। उस समय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विमान में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सभी यात्री और अधिकारी सुरक्षित बताए गए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी आने से मुरादाबाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, विमान रनवे पर था तभी अचानक उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। उसमें से धुआं निकलने लगा। उस समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विमान में मौजूद थे।

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री एवं अधिकारी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

9 मार्च को भी आई थी तकनीकी खराबी, तब सवार थे दोनों डिप्टी सीएम

अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से वह परेशान हुए। कोलकाता जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने से पहले ही आई तकनीकी खराबी की वजह से एक घंटे लेट हुई। 

तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट को एप्रन तक वापस लाया गया। इसके बाद जब इंजीनियरों ने ठीक किया तब जाकर फ्लाइट रवाना हो सकी। फ्लाइट में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी की वजह से विमान को रनवे से पहले ही रोक दिया गया। इससे यात्री करीब एक घंटे तक फ्लाइट में ही फंसे रहे। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-505 सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ से कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें