फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: धूल भरी आंधी के बाद लखनऊ में झमाझम बारिश, कई जिलों में अचानक बदला मौसम, अपडेट

Sun, 31 May 2026 05:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के कई जिलों में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और देर शाम बारिश हो गई। देखें, मौसम के ताजा अपडेट: 
Register For Event
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही बादलों की आवाजाही और धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा, लेकिन दोपहर बाद घने बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया। हालात ऐसे बने कि दिन में ही अंधेरा छाने लगा। इसके बाद तेज झोंकेदार हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। देखते ही देखते धूल भरी आंधी ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया और शाम करीब पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


राजधानी में मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को दिन में ही वाहन चलाने के लिए लाइटें जलानी पड़ीं। सड़कों पर अचानक अंधेरा और धूल का गुबार छा गया, जिससे कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें - यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण, अभी तक कार्यवाहक के तौर पर निभा रहे थे जिम्मेदारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ा दबाव, सीट के लिए यात्रियों में मची होड़; वेटिंग लिस्ट लंबी
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का यही रंग देखने को मिला। तराई क्षेत्र और एनसीआर से सटे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। संभल, मुरादाबाद, हाथरस, गोंडा और बलरामपुर में जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को अगले 24 घंटे तक मौसम के बदले हुए तेवर देखने को मिल सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें