यूपी में शुक्रवार रात दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार, एसके भगत को एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। वहीं, प्रशांत कुमार को आगरा जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने देर रात दो और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। आईपीएस प्रशांत कुमार को आगरा जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं, आगरा जोन के एडीजी एसके भगत को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
2000 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार अभी तक लखनऊ में एडीजी प्रशासन के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें आगरा जोन की जिम्मेदारी सौंपी है। वह 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी एससी भगत की जगह लेंगे।