यूपी में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी पार्टी से नेताओं का आना जारी है। इसी कड़ी में बसपा के दो व सपा का एक विधायक रविवार को भाजपा में शामिल हो गया।
विज्ञापन
हरदोई जिले के मल्लावा बिलग्राम से विधायक ब्रजेश वर्मा और सवायजपुर विधान सभा से विधायक रजनी तिवारी भाजपा में शामिल हो गईं। इसके अलावा इलाहाबाद की बारा सीट से सपा विधायक डॉ. अजय कुमार पासी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।