हाईकोर्ट की रोक के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने फिलहाल अंतरजनपदीय (एक जिले से दूसरे जिले में) तबादले रोक दिए हैं। रोक हटने के बाद ही तबादला प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विभाग ने पिछले महीने तबादले की प्रक्रिया शुरू की थी। यह काम सितंबर तक पूरा होना था लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23 अक्तूबर तक इस पर रोक लगा दी।
हालांकि, विभाग ने अंतरजनपदीय तबादले के लिए नीति में संशोधन करते हुए दिव्यांगों, सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों की शिक्षक पत्नी को पांच वर्ष के सेवाकाल की अनिवार्यता से मुक्त किया था।