फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवरात्र पर ट्रेनें फुल, टिकटों की बुकिंग बंद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में मायूसी बिखरी पड़ी है। सीटें फुल हैं और लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति आ चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर कोच पूरे हफ्ते रिग्रेट है, सिर्फ 22 मार्च को 79 वेटिंग चल रही है। ऐसे ही थर्ड एसी में 19 व 20 को क्रमश: 48, 38 वेटिंग है। इसके बाद रिग्रेट चल रहा है। अमरनाथ एक्सप्रेस का स्लीपर कोच पूरे हफ्ते रिग्रेट है। थर्ड एसी में भी रिग्रेट होने से यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में 20 मार्च को 98 वेटिंग है। इसके बाद 21 को 72 वेटिंग, 22 को 70, 23 को 84 वेटिंग चल रही है। इस ट्रेन की थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है।

विमान का किराया 28 हजार रुपये तक किराया
दूसरी ओर, लखनऊ-जम्मू की उड़ानें कनेक्टिंग हैं। ऐसे में उनका किराया काफी महंगा हो गया है। एअर इंडिया की कनेक्टिंग उड़ान का किराया 28,583 रुपये चल रहा है। वहीं, इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान का किराया 21,415 रुपये है।
विज्ञापन

20 हजार रुपये से शुरू टैक्सी बुकिंग
लखनऊ से जम्मू जाने के लिए टैक्सी बुक कराने वालों को भी खासा खर्च करना पड़ रहा है। वैगनआर की बुकिंग 20,190 रुपये में हो रही है, जबकि अर्टिगा की बुकिंग 27,750, इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग 50 हजार रुपये में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें