लखनऊ। कई इलाकों में मंगलवार सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के बाबा दयाल हाता, आरिफ अपार्टमेंट, सहारा हाउस, खिन्नी वाला पार्क, जस्टिस बाजपेई, मामा होटल, बड़ी पानी की टंकी, रमाशंकर कुंज अपार्टमेंट, ग्लोरिया, गोयल चौराहा, अलीगंज उपकेंद्र के सेक्टर जे व आई, पुरनिया अलीगंज उपकेंद्र के चंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, जनपद रोड एवं बनारसी टोला की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। निरालानगर उपकेंद्र के लाल कॉलोनी, सीएसआईआर कॉलोनी, आठ नंबर चौराहा, ग्वारी कलवर्ट गोमतीनगर उपकेंद्र के विकासखंड एक से चार, विराजखंड उपकेंद्र के विराजखंड, विराटखंड के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी।