लखनऊ। सुधार कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-एक उपकेंद्र के गणपति विहार, खरगापुर, नोवा कॉलेज, बाघामऊ, भैंसौरा, एसटीपी चौराहा लोनापुर, गोमती गार्डन, चंदियामऊ की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। एफसीआई उपकेंद्र के रिलायंस, पॉलीटेक्निक और बड़ागांव की बिजली सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी।