लखनऊ। देश की पहली काॅर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के दरवाजे व टीवी डिस्प्ले काम नहीं कर रहे हैं। शौचालयों में गंदगी है। बदबू से बोगियों में बैठना मुहाल हो रहा है।
रेलयात्रियों ने तेजस की बदहाली की शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर की है। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी सी-3 से सफर कर रहे यात्री अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि लखनऊ की यात्रा के दौरान तेजस का अनुभव बेहद खराब रहा। कोच के स्लाइडिंग डोर ढंग से बंद तक नहीं हो रहे थे। तेजस की बदहाली देख आश्चर्य हुआ। यह स्थिति तब है, जब चेयरकार का किराया डेढ़ हजार रुपये से अधिक का है। टीवी डिस्प्ले काम नहीं कर रहे हैं। मामले की शिकायत के बाद डीआरएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।