मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाईटेक रथ यात्रा शुरू होते ही खराब हो गया। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने रथ को करीब 11 बजे हरी झंडी दिखाई इसके बाद ये रथ लोहिया पथ पर खराब हो गया। रथ में खराबी आने पर सीएम इसे छोड़कर अपनी गाड़ी से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
बता दें कि तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस का निर्माण मर्सिडीज बेंज ने किया है। इसपर आने वाली लागत के बारे में आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा जा रहा, लेकिन इसपर लगभग 5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
अखिलेश यादव
सुरक्षा का खास खयाल : बस के निर्माण में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पहलुओं का खास खयाल रखा गया है। इसमें बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा के लिहाज से इसके साथ चलने वाले 36 कमांडो के साथ सीधे संपर्क के भी साधन बनाए गए हैं।
4 of 6
अखिलेश यादव
4 जी इंटरनेट कनेक्टिविटी और हॉटलाइन भी : संचार की आधुनिक सुविधाएं इस बस में मुहैया कराई गई हैं। 4 जी इंटरनेट कनेक्टिविटी, वाई-फाई, हॉटलाइन फोन जैसी सुविधाएं इसमें मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
चलता-फिरता मिनी ऑफिस भी : बस के एक हिस्से में सीएम का मिनी ऑफि स के रूप में डवलप किया गया है। इसमें वे अपने 5-6 करीबी सहयोगियों के साथ बैठक कर सकते हैं और जरूरी विभागीय काम भी निपटा सकते हैं। रथ के दूसरे हिस्से में सीएम के आराम करने और टॉयलेट आदि की भी सुविधा उपलब्ध है।
छत पर मंच : बस में हाइड्रोलिक लिफ्ट की व्यवस्था है। इसके जरिये सीएम बस की छत पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। विकास रथ के बाहरी हिस्से में एलईडी स्क्रीन पर सीएम अखिलेश की बड़ी तस्वीर होगी, जिसमें काम बोलता है कैंपेन का वीडियो दिखाई देगा।