फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10,500 होगी ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
10 रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगी राहत
45 हजार यात्री त्योहार पर ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने से हैं परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ट्रेनों में वेटिंग व रिग्रेट के चलते 45 हजार यात्रियों के लिए सफर का संकट पैदा हो गया है। त्योहारों पर अब उन्हें सिर्फ तत्काल कोटे की सीटों से ही उम्मीद है। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए कोटे में सीटों की संख्या 6500 से बढ़ाकर 10500 करने की तैयारी है। दीपावली से पूर्व सीटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाना है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, हावड़ा रूट के स्टेशनों से लखनऊ आने वाले यात्रियों के लिए कन्फर्म सीटों का संकट बना हुआ है। जनरल से लेकर एसी बोगियों तक में रिग्रेट व वेटिंग चल रही है। साधारण ही नहीं, वीआईपी ट्रेनों तक में लंबी वेटिंग से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं त्योहार बाद लखनऊ से इन रूटों पर लौटने वालों के लिए भी सफर आसान नहीं होगा। डबलडेकर एक्सप्रेस जैसी चेयरकार ट्रेन में भी वेटिंग चल रही है। लिहाजा यात्रियों के लिए त्योहार पर लखनऊ आना व लौटना, दोनों दूभर होगा। ऐसे में उन्हें अब सिर्फ तत्काल कोटे की सीटों का ही सहारा है। उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन तत्काल कोटे की सीटों में इजाफा किया जा रहा है। अभी लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटों की संख्या 6500 है, जिसे बढ़ाकर 10500 किया जाएगा। हालांकि सूत्र बताते हैं कि तत्काल कोटे की सीटों में वृद्घि फिलहाल त्योहार को देखते हुए ली जा रही है। इन्हें अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। त्योहार बाद पुनः सीटों की संख्या कम कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 रूटों के यात्रियों को मिलेगी राहत
तत्काल कोटे की सीटों में वृद्घि से लखनऊ से दस रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को राहत हो जाएगी। लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, पटना, अहमदाबाद, भोपाल, जम्मू, चंडीगढ़, देहरादून, गुवाहाटी और जयपुर रूट की ट्रेनों में तत्काल की सीटें बढ़ेंगी। इससे हजारों यात्रियों को राहत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें