फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना सुरक्षा मानक के चल रहा था स्विमिंग पूल, सील

Wed, 27 May 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर में सोमवार दोपहर स्विमिंग पूल में डाइव लगाने पर हुई दुष्यंत गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पूल परिसर को सील कर दिया है।
विज्ञापन


बिजनौर स्थित रॉयल सिटी निवासी दुष्यंत सोमवार दोपहर बेटों के साथ कंकड़ कुआं स्थित स्वीमिंग पूल गए थे। वहां दस फीट ऊंचाई से डाइव लगाने पर दुष्यंत का सिर स्विमिंग पूल की फर्श से टकरा गया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। हादसा पूल में पानी कम होने के कारण हुआ था। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि प्रारंभिक तफ्तीश में पूल में कई सारी खामियां पाई गई हैं। साथ ही वहां कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने मंगलवार को पूल को सील कर दिया है। साथ ही पूल संचालक से संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुष्यंत के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें