फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर में घुसी एसयूवी, मूर्तियां क्षतिग्रस्त

Thu, 16 Apr 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसयूवी की टक्कर से मंदिर की दीवार गिरी।
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना क्षेत्र के पकरी पुल चौराहे पर स्थित प्राचीन ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे अनियंत्रित एसयूवी गेट और दीवार पर लगे चैनल को तोड़ते हुए घुस गई। इससे मंदिर में स्थापित शिवलिंग और अन्य मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

बताते हैं कि गाड़ी चालक नशे में धुत था। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सेवादारों ने एसयूवी व उसके चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आशियाना थाने के एलडीए चौकी प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मंदिर के सेवादारों और आरोपी चालक के बीच लिखित समझौता हो गया कि वह मंदिर की क्षतिपूर्ति करेगा। चालक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

एसयूवी की टक्कर से मंदिर की दीवार गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें