मासूम की पीठ पर कुत्ते के काटने के निशान।
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के पार्क में बुधवार को खेल रहे सात वर्ष के मासूम सिद्धांत सिंह को आवारा कुत्तों ने काट लिया। इससे वह घायल हो गया। पिता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यहां आवारा कुत्ते आए दिन हमला करते रहते हैं। वे भी कई बार इनका शिकार होने से बचे हैं। कुत्तों के कारण बच्चे घर से बाहर खेलने में डरते हैं। उन्होंने जिम्मेदारों से आवारा कुत्तों से बचाव के लिए कदम उठाने की मांग की।
मासूम की पीठ पर कुत्ते के काटने के निशान।