समीक्षा अधिकारी पेपर लीक कांड की जांच एसटीएफ करेगी। डीजीपी जावीद अहमद ने बुधवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से पेपर लीक होने की शिकायत की थी। इस पर आयोग ने डीजीपी से जांच कराने का अनुरोध किया था।