फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी रथ लखनऊ से चलकर रायबरेली पहुंचा, लिखा- जो पीड़ित, वो पीडीए

Thu, 24 Sep 2026 11:57 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी रथ के द्वारा चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। यह उनकी पहली रथ यात्रा है। इसी के साथ उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के समर का शंखनाद कर दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
समाजवादी रथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी रथ बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ से चलकर रायबरेली पहुंच गया है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा मुखिया की रथ से यह पहली यात्रा है। रास्ते में वह विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय भी पिएंगे। 

क्या है समाजवादी रथ?

समाजवादी पार्टी का 'पीडीए रथ' (समाजवादी रथ) उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुँचने और राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक आधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष प्रचार वाहन है।

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

रायबरेली पहुंचने से पहले अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

रायबरेली पहुंचने से पहले अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर

उधर, रायबरेली पहुंचने से पहले शहर में जगह-जगह अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों लिखा- लाल टोपी, साइकिल... यही है गुंडों की पहचान।
वहीं, दूसरे पोस्टर में 'योगी राज में कानून से गुंडई नहीं चलेगी' लिखा गया। सपा मुखिया के आगमन से पूर्व यह पोस्टरबाजी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें