लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से चौथी बार जीत दर्ज कराने के बाद सोनिया गांधी शुक्रवार की शाम वोटरों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए यहां पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी शाम सात बजे फिरोज गांधी कॉलेज के मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। देश में भाजपा की लहर के बाद भी सोनिया गांधी रायबरेली संसदीय सीट से रिकॉर्ड मतों से चौथी बार जीती हैं।