फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोलर और ईवी इंडस्ट्री ने चांदी को बनाया सफेद सोना

Wed, 03 Dec 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सहालग के मौसम में गहनों की सामान्य खरीदारी भले कम दिख रही हो लेकिन चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड रफ्तार पकड़ ली है। बीते एक हफ्ते में चांदी 23 हजार रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है और दाम 1,81,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। गहनों की मांग धीमी है लेकिन चांदी की औद्योगिक खपत लगातार बढ़ रही है, यही कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों, सोलर पैनलों, मेडिकल डिवाइस और 5जी स्मार्टफोन में चांदी का व्यापक उपयोग होने लगा है। इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही टेक्नोलॉजी पर चांदी की खपत भी निर्भर है और इसी कारण घरेलू बाजार भी प्रभावित हो रहा है।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्रनाथ रस्तोगी बताते हैं कि ठोस चांदी की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है जबकि गहनों की खरीद सीमित है। औद्योगिक उपयोग में बढ़ती मांग ने बाजार में आपूर्ति का दबाव बढ़ाया है। इससे दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा का कहना है कि बाजार में स्टर्लिंग सिल्वर (92.5% शुद्धता) की खपत लगातार बढ़ रही है। यह बैंकॉक, इटली और टर्की से आयात होती है और सामान्य चांदी से महंगी भी होती है। इस पर मेकिंग चार्ज भी दोगुना लगता है, इसलिए इसकी कीमतों में उछाल ज्यादा तेजी से दिख रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में चांदी की भूमिका और मजबूत होने वाली है। यही कारण है कि सोने की अपेक्षा निवेशकों का रुझान अब चांदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आगे भी इसकी कीमतों में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


कीमतें एक नजर में

तारीख सोने का भाव चांदी का भाव (रुपये)

24 नवंबर 1,27,700 1,58,500

25 नवंबर 1,29,800 1,62,300

26 नवंबर 1,30,600 1,63,300

28 नवंंबर 1,31,300 1,69,700

29 नवंबर 1,32,600 1,78,000

1 दिसंबर 1,33,300 1,80,700

2 दिसंबर 1,32,800- 1,81,500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें