कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता सिकंदरपुर महिला टीम।
लखनऊ। सिकंदरपुर ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब कब्जाया। चिनहट क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में दो दिवसीय प्रतियोगिता में गांवों की महिला और पुरुष टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में सिकंदरपुर ग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लौलाई ग्राम की टीम को 31-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में भी सिकंदरपुर ग्राम की टीम ने लौलाई ग्राम को 45-26 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर जय श्रीवास्तव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।