टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक शिक्षिका द्वारा बच्चे को दो मिनट में 40 थप्पड़ मारने पर नाराजगी जताई और कहा कि अच्छा होता, अगर इसे भी इसी तरह पीटकर फेयरवेल दें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों लखनऊ के उतरठिया स्थित जॉन जिनी स्कूल में कक्षा तीन के छात्र रितेश को प्रजेंट मैम न बोलने पर शिक्षिका ने दो मिनट में 40 थप्पड़ मारे थे। जिसका वीडियो वायरल हो गया था।