फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सीटों का परिसीमन: आधी आबादी के सहारे लगेगी भाजपा की नैया पार? सत्ता की हैट्रिक की कोशिश

Sun, 29 Nov 2026 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Elections in UP: यूपी चुनाव के पहले बिहार और पश्चिम बंगाल चुनाव से सीख लेते हुए भाजपा यूपी में भी नारी शक्ति को चुनावी एजेंडे में सबसे ऊपर रख रही है।
Register For Event
विज्ञापन
यूपी में भाजपा की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधी आबादी को राजनीति में 33 फीसदी हिस्सेदारी देने के फैसले पर कदम बढ़ाकर भाजपा ने पूरे देश की सियासत साधने की कोशिश की है। फैसले से साफ हो है कि फिलवक्त भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में आधी आबादी के सहारे अपनी नैया पार कराने की तैयारी कर चुकी है।

विज्ञापन


2027 में सत्ता की हैट्रिक के लिए भाजपा महिला वोट के सहारे ही विपक्ष के जातीय समीकरणों में सेंध लगाने और चुनावी मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ने की रणनीति पर काम तेज करेगी। पार्टी महिलाओं के खाते में आर्थिक मदद पहुंचाने से लेकर सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के मुद्दों को चुनावी धार देने की तैयारी में है।

बिहार और पश्चिम बंगाल चुनाव से सीख लेते हुए भाजपा यूपी में भी नारी शक्ति को चुनावी एजेंडे में सबसे ऊपर रख रही है। गरीब परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये तक की सहायता देने के प्रस्ताव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास महिला पैकेज के संकेत इसी रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के लिए महिला मतदाता पहले भी चुनावी बढ़त का मजबूत आधार रही हैं। चुनावी आंकड़ों की मानें तो विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को 44 फीसदी पुरुषों के मुकाबले 48 फीसदी महिलाओं का साथ मिला था। सपा को 40 फीसदी पुरुष और 32 फीसदी महिला मतदाताओं का समर्थन मिला। भाजपा की रणनीति महिला मतदाताओं को जातीय और पारंपरिक समीकरणों से अलग स्वतंत्र वोट बैंक के रूप में साधने की है।

Trending Videos

सीधे खाते में मदद, वोटों पर नजर

करीब 3.64 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने का प्रस्ताव भाजपा के चुनावी दांव का अहम हिस्सा बन सकता है। आर्थिक मदद सीधे महिलाओं तक पहुंचाकर सरकार के साथ उनका जुड़ाव मजबूत करने की रणनीति है। इसके अलावा हिंसा और अपराध पीड़ित महिलाओं को 15 लाख रुपये तक सहायता, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन व सामूहिक विवाह योजना के जरिये सुरक्षा तथा सामाजिक सम्मान का संदेश देने की तैयारी है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों के मॉडल से बढ़ी उम्मीद

यूपी भाजपा चुनाव की तैयारियों में। - फोटो : यूट्यूब
मध्य प्रदेश की लाडली बहना, महाराष्ट्र की लाडकी बहीण, झारखंड की मंईयां सम्मान और बंगाल की लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं ने महिला मतदाताओं को चुनावी राजनीति के केंद्र में ला दिया है। इन राज्यों में महिला केंद्रित आर्थिक योजनाओं के प्रभाव ने यूपी में भी बड़े पैकेज की जरूरत को बढ़ाया है।

विपक्ष के जातीय समीकरणों की काट
भाजपा महिला सुरक्षा, सम्मान, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सरकारी सहायता को मुद्दा बनाकर सपा के पीडीए समेत विपक्ष के जातीय समीकरणों के सामने लाभार्थी महिलाओं का नया आधार खड़ा करना चाहती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें