28 स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने सोमवार को ब्रेनकैफे बडिंग साइंटिस्ट
कॉन्टेस्ट में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक
गैजेट से लेकर बाढ़ नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों ने मॉडल
प्रदर्शित किए।
इसके जरिए बच्चों ने संदेश दिया कि समाज को बेहतर बनाने की
जिम्मेदारी सभी की है। सोमवार को साइंस कांटेस्ट सेंट्रल एकेडमी विकासनगर
में आयोजित किया गया। 105 बच्चों ने अपने मॉडल रखे।
प्रतियोगिता के
निर्णायक मंडल में सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मंसूर आलम, मुख्य
वैज्ञानिक डॉ. आरपी त्रिपाठी, जयपुरिया स्कूल के भौतिकी के फैकल्टी डॉ.
दीपनरायन सिंह और महानगर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल श्रुति सिंह रहीं।