वृंदावन योजना कॉलोनी सेक्टर-6बी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सत्संग करती साध्वी शाल
लखनऊ। वृंदावन योजना कॉलोनी सेक्टर-6बी में रविवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से भंजन एवं सत्संग हुआ। कथावाचक शालिनी भारती ने सत्संग का महत्व समझाया। कहा कि जीवन की भागदौड़ में अक्सर मनुष्य बुद्धि का तो विस्तार करता है लेकिन विवेक के अभाव में विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है। वैज्ञानिक प्रगति की दौड़ में हम ब्रह्मांड की गहराइयों को नाप रहे हैं लेकिन उस चेतना को नहीं जान पा रहे जो इस सृष्टि का आधार है। ऐसे समय में सत्संग वह प्रकाश स्तंभ बनकर उभरता है जो व्यक्ति को विवेक और भक्ति का मार्ग दिखाता है। इससे जीवन को सही दिशा मिलती है।
वृंदावन योजना कॉलोनी सेक्टर-6बी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सत्संग करती साध्वी शाल