नारी शक्ति के नौ स्वरूपों को ‘समाज शिरोमणि अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। स्वयंसेवी संगठन ‘नई दिशाएं’ ने ये पहल की है और एक मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
संस्था की निदेशक डॉ. पूजा महेश ने बताया कि नौ श्रेणियों में कुशल महिला उद्यमी (व्यवसाय के क्षेत्र में) के साथ शिक्षा, सरकारी सेवा और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली महिलाएं शामिल की जाएंगी।
इसके अलावा वीर नारी (युद्ध में शहीद की विधवाओं), चिकित्सा, सांस्कृतिक, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को एक मार्च को सम्मानित किया जाएगा।