रुक्मिणी विवाह प्रसंग भक्त हुए मंत्र मुग्ध
लखनऊ। चौक सि्थत श्रीबड़ी काली जी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को रुक्मिणी विवाह प्रसंग का बखान हुआ। कथावाचक राघवाचार्य ने रुक्मिणी जी की निष्कलंक भक्ति, अखंड श्रद्धा और भगवान श्रीकृष्ण के लीलामय स्वरूप का वर्णन किया। इन प्रसंगों को सुनकर भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान मंगलाचरण, भजन-कीर्तन एवं जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो रहा। कथा के माध्यम से सच्ची भक्ति और पूर्ण समर्पण का संदेश दिया गया।
रुक्मिणी विवाह प्रसंग भक्त हुए मंत्र मुग्ध