फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीतापुर में पथ संचालन के दौरान आरएसएस के स्वयं सेवक की मौत, ड्रम बजाते समय आया हार्ट अटैक

Fri, 03 Oct 2025 02:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में आरएसएस के 100वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में आयोजित पथ संचालन के दौरान हार्ट अटैक आने से एक स्वयं सेवक की मौत हो गई। परिजनों व स्वयं सेवकों में शोक की लहर है।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक अंकित सिंह व अस्पताल में मौजूद अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी स्थापना दिवस पर आयोजित पथ संचालन के दौरान स्वयं सेवक की तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। जहां चिकत्सक ने युवक को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अधिकारी व संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


विकास खंड ऐलिया के इमलिया सुल्तानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस पर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचालन का आयोजन किया गया था जिसमें विकास खंड ऐलिया व अन्य जगहों के स्वयं सेवक बड़ी संख्या में मेला मैदान में एकत्रित हुए। जिले के स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने शाखा लगाकर ध्वजारोहण व पूजन के पश्चात संबोधन दिया। पथ संचालन का प्रारंभ किया गया।

ये भी पढ़ें - सामने आई गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 52 यात्री सवार थे, सभी को शीशा तोड़कर निकाला गया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी योगी सरकार,'मिशन शक्ति 5.0' से सशक्तीकरण का संदेश


मेला मैदान से करीब 100 मीटर तक जाते ही ड्रम बजा रहे युवक अंकित सिंह (25) पुत्र बिन्देश्वर बक्स सिंह अचानक ड्रम सहित जमीन पर गिर गया जिसे स्वयं सेवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ नितीश ने अंकित की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अंकित के मृत होने की सूचना मिलते ही समस्त कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया पहुंचे। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर श्यामू कनौजिया और सीओ महोली नागेन्द्र भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही जिले के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। स्वयं सेवकों व परिजनों मे शोक की लहर है। 

बहन की बेटी के मुंडन मे गया था परिवार
घरवालों को जब अंकित के साथ हुए हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे बड़े भाईअंकुश ने बताया कि बड़ी बहन की बेटी का मुंडन था जहां पूरा परिवार गया था। पथ संचालन के बाद अंकित को भी वहां जाना था। मृतक को पहले से कोई भी बीमारी नहीं थी। पिता- माता व बड़े भाई का तीन साल पहले देहांत हो चुका था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें