फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने देखा ‘एक दिन सैनिकों का’

Sun, 11 Aug 2013 11:21 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी स्थित 11 गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर में ‘एक दिन सैनिक के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसके तहत रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के 50 बच्चों ने शनिवार को दिनभर जवानों के हैरतअंगेज करतबों का जमकर आनंद उठाया।

बच्चों ने रस्सी के सहारे रॉक क्लाइम्बिंग की और हथियारों को आपस में जोड़कर उन्हें तैयार करने का हुनर भी सीखा। कुछ बच्चों ने ऑटोमेटिक पिस्टल से दस मीटर की फायरिंग में हाथ भी आजमाए।

इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ जिसमें रेजीमेंटल सेंटर के 75 प्रशिक्षु जवानों को विधिवत सेना में शामिल किया गया। यहां आयोजित रस्मी परेड का निरीक्षण सेंटर के सेनानायक ब्रिगेडियर अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइफलमैन पासांग तामांग को शिंगो कंपनी का और बिदान लिम्बु को बटालिक कंपनी का सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट चुना गया। उन्हें गोरखा राइफल्स की पारंपरिक गोल्डन खुखरी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें