गुडंबा। बच्ची से गलत हरकत के आरोपी रिश्तेदार को शनिवार को जानकीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने साढ़े चार साल की बच्ची की मां ने 30 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बच्ची के दादा और रिश्ते के चाचा पर छेड़छाड़ का आरोप था। आरोप था कि बच्ची को खिलाने के बहाने गलत हरकत की गई। पीड़िता के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 18 अगस्त को आरोपी दादा को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के दौरान शनिवार को अर्जुन पार्क के पास से चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक होम्योपैथिक क्लीनिक में नौकरी करता है।