लखनऊ। होली नजदीक आते ही दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 150 से 200 के पार पहुंच गई है, लेकिन रेलवे प्रशासन यात्रियों को राहत देने के बजाय स्पेशल ट्रेनों के जरिये कमाई पर अधिक ध्यान दे रहा है।
रेलवे ने दावा किया था कि मुंबई रूट पर चलने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस जैसी साप्ताहिक और द्विसाप्ताहिक ट्रेनों को नियमित किया जाएगा। इस घोषणा के महीने भर बाद भी स्थिति जस की तस है। यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल का कहना है कि रेलवे अफसर यात्रियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं हैं। रेगुलर ट्रेनों को विस्तार देने के बजाय केवल स्पेशल ट्रेनों का कारवां बढ़ाया जा रहा है। अब तक 76 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है, जिनकी संख्या 110 तक पहुंचने की उम्मीद है।
अतिरिक्त बोगियों का संकट : 190 कोच की दरकार
सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट की ट्रेनों को 24 बोगियों के फुल रैक के साथ चलाने की योजना थी। इसके लिए करीब 190 अतिरिक्त बोगियों (जनरल, स्लीपर और एसी) की जरूरत है, लेकिन रेलवे के पास कोच उपलब्ध न होने के कारण यह योजना कागजों तक सीमित रह गई है। नतीजा, नियमित ट्रेनों में जगह न मिलने से यात्री परेशान हैं।
कमाई का जरिया बनीं स्पेशल ट्रेनें
यात्री संगठनों का आरोप है कि स्पेशल ट्रेनें दरअसल रेलवे की कमाई का जरिया हैं। इन ट्रेनों का किराया रेगुलर ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। मजबूरी में यात्रियों को होली पर घर जाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। जहां नियमित ट्रेनों में क्लोन ट्रेनें चलाने और बोगियां बढ़ाने की मांग ठंडे बस्ते में है, वहीं करीब डेढ़ गुना महंगे किराये वाली 76 स्पेशल ट्रेनें 26 फरवरी से पटरी पर उतरने को तैयार हैं।
वेटिंग का हाल
दिल्ली रूट : वेटिंग 150 के पार।
मुंबई रूट : वेटिंग 200 के करीब।
होली नजदीक आने के साथ चारबाग स्टेशन पर बढ़ गई है यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला