सरोजनीनगर। बिजनौर थानाक्षेत्र में रविवार शाम बदमाश सैन्यकर्मी का पिट्ठू बैग, हेलमेट लेकर भाग गए। रॉयल सिटी फेस-टू रामनगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार के मुताबिक 28 दिसंबर की शाम 6:15 बजे वह काम से मूल गांव रायबरेली के सरेनी स्थित गहरौली जा रहे थे। रुद्रिमा इंक्लेव के पास सड़क किनारे पेशाब करने गए। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक उनकी बाइक पर रखा पिट्ठू बैग और हेलमेट लेकर भाग निकला। बैग में एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड तथा 2500 रुपये रखे थे। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है।