फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चार्जशीट तैयार, 22-23 तक दाखिल करने की तैयारी

Sun, 13 Sep 2026 09:21 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की शुरुआती जांच में मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर 27 अप्रैल से पांच जून के बीच 70 से अधिक बार चढ़ावे की रकम को छिपाने या निकालने की गतिविधियां सामने आने की बात कही गई थी। पुलिस की तरफ से पर्याप्त साक्ष्य जुटाने का दावा किया गया है।
 
Register For Event
विज्ञापन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राममंदिर के चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में पुलिस की विवेचना निर्णायक दौर में पहुंच गई है। आठों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटा लेने का दावा करते हुए पुलिस ने करीब सात हजार पन्नों की केस डायरी तैयार कर ली है। 22 व 23 सितंबर को चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।

विज्ञापन


चार्जशीट में आरोपियों के बयान से लेकर घटनास्थल और मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज, बरामद नकदी, वाहन, आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस का फोकस अब इन सभी साक्ष्यों के आपसी मिलान और आरोपों की कड़ियों को जोड़ने पर है।

ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: ‘अखिलेश से बेहतर योगी’ के नारे पर दांव लगाएगी भाजपा, मैराथन बैठक में हुआ मंथन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: बसपा के पारिवारिक विवाद में दूसरी पार्टियां सक्रिय, दीपिका के नाम पर चंद्रशेखर बोले- आकाश का स्वागत


जोन स्तर पर भी जांच के प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा हो चुकी है। चार्जशीट दाखिल होने से पहले केस डायरी में शामिल साक्ष्यों की कानूनी मजबूती और आरोपियों की भूमिका को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर 27 अप्रैल से पांच जून के बीच 70 से अधिक बार चढ़ावे की रकम को छिपाने या निकालने की गतिविधियां सामने आने की बात कही गई थी।

फिर उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या में आई गिरावट अब दूर होने लगी है। रामलला के दरबार में एक बार फिर विदेशी भक्तों की आस्था लौटने लगी है। नई व्यवस्थाओं और पारदर्शिता की दिशा में किए जा रहे बदलावों से श्रद्धालुओं का भरोसा मजबूत हुआ है। शुक्रवार को अमेरिका से आए 10 श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। इनमें सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल रहे। चढ़ावा चोरी की घटना के बाद राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घट गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें