फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: अब तीन दिन जमकर बरसेंगे बदरा, पूर्वांचल और तराई समेत 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्वांचल यूपी और तराई में तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 23 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
Register For Event
विज्ञापन
भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई में अगले दो दिन जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मानसून रविवार से और मजबूत होगा। इसके असर से 6 से 8 सितंबर के दाैरान यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार नए सक्रिय हो रहे मौसम तंत्र के आगे बढ़ने से अगले दो दिन उत्तर प्रदेश कि विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार से निम्न दबाव क्षेत्र का असर कमजोर पड़ने पर बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें