नियुक्ति की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी मंगलवार को और उग्र हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने बापू भवन को घेर लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अभ्यर्थियों ने विधानभवन का घेराव कर लिया है जिससे एक ओर की सड़क बाधित हो गई है और ट्रैफिक पूरी तरह से चरमरा गई है।
गौरतलब है कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी पिछले एक हफ्ते से राजधानी में जुटे हुए हैं और अब तक लक्ष्मण मेला पार्क स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन कर रहे थे और काउंसलिंग कराए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।