प्रदर्शन करते व पुतला जलाते विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र।
लखनऊ। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक और धांधली के आरोपों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने हेमंत सोरेन का पुतला जलाया और नारेबाजी की।
विद्यार्थी परिषद से जुड़े अर्पण कुशवाहा ने जेपीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई और परीक्षा स्थगित करने की बात कही। छात्र सरिता पांडेय ने लाठीचार्ज को शर्मनाक बताया। अर्पित शुक्ला ने अनियमितताओं की जिम्मेदारी लेते हुए हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। आदर्श ने भी धांधली में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन करते व पुतला जलाते विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र।
प्रदर्शन करते व पुतला जलाते विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र।
प्रदर्शन करते व पुतला जलाते विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र।