फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया फंदा

Tue, 03 Feb 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शुभम त्रिपाठी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में किराये के फ्लैट में रह रहे प्रॉपर्टी डीलर बलरामपुर के सादुलनगर घोरीपुर बिरवा निवासी शुभम त्रिपाठी (30) ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुभम के फूफा विनय कुमार त्रिवेदी गोंडा से भाजपा विधायक हैं। परिजनों का आरोप है कि शुभम के पार्टनर ने उनके रुपये हड़प लिए थे, जिसकी वजह से वह परेशान थे।
विज्ञापन


शुभम त्रिपाठी सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रिशिता मैनहैटन के टावर नंबर ए-2 के फ्लैट संख्या 407 में रहते थे। रविवार शाम को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की मदद से वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। भीतर जाने पर शुभम का शव पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत कारण हैंगिंग आया है। परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।



आर्थिक रूप से थे परेशान

परिजनों ने बताया कि शुभम लंबे समय से प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। शुभम के साथ काम करने वाले लोगों ने उनके रुपये हड़प लिए थे। इस वजह से आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। शुभम ज्यादातर लखनऊ में ही रहते थे।
विज्ञापन


परिजन बोले, दर्ज कराएंगे केस

शुभम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी, मां, छोटा भाई प्रखर और अभिषेक हैं। परिजनों का कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराकर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों को सजा दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें