बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतवर्ष के संविधान को ऐसी शक्ति दी
जिसने लोकतंत्र को मजबूत किया और व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं
न्यायपालिका को सशक्त बनाया।
विज्ञापन
यह बातें अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल
माता प्रसाद ने शुक्रवार को नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय
संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
वहीं, पंचशील विकास समिति की ओर से
बाबा के 57वें परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को एक कैंडल शांति मार्च निकाला
गया।
उधर, अपना दल की ओर से लालबाग डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस
शुक्रवार को राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल केंद्रीय कार्यालय में उनकी
मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।