फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 32 घंटे से लगातार बिजली गुल, भड़के लोगों ने एई को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। दुबग्गा के बसंत कुंज उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार बिजली फॉल्ट और नवीन फल एवं सब्जी मंडी में करीब 32 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे नाराज उपभोक्ताओं, आढ़तियों और मजदूरों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सुबह करीब नौ बजे बड़ी संख्या में लोग बसंत कुंज उपकेंद्र पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र के फीडर बंद कर शटर पर ताला लगा दिया और सहायक अभियंता (एई) को बंधक बना लिया। इससे उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
नवीन फल व सब्जी मंडी का 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर आठ अगस्त को सुबह खराब हो गया था। आढ़ती नवजोत सिंह ने बताया कि उस दिन शाम को भी प्रदर्शन हुआ पर समस्या नहीं सुलझी। इस बिजली संकट से एक लाख लोग प्रभावित हुए। लालाबाग, फरीदीपुर, बसंत कुंज कॉलोनी और सब्जी मंडी के उपभोक्ताओं ने लगातार फॉल्ट से बिजली गुल रहने की शिकायत की। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। हालांकि समस्या दूर नहीं हुई। समस्या दूर न होने पर शुक्रवार सुबह नौ बजे लोगों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसमें लालाबाग, फरीदीपुर, बसंत कुंज कॉलोनी, न्यू फरीदीपुर और सब्जी मंडी के उपभोक्ता विकास सिंह, उत्तम मिश्रा, राहुल, दीपक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, यश राय, गौरव गुप्ता, विनोद शर्मा, शिवम कुशवाहा, अरुण गौतम, अमित कुमार श्रीवास्तव, करण विजय सिंह, कर्मवीर सिंह, अविनाश ने बताया आए दिन फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। लालाबाग के करीब एक हजार से ज्यादा मकानों में रहने वाले लोगों का कहना है कि कॉलोनी में दो ट्रांसफॉर्मर होने के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। हंगामे की सूचना पर दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद उपकेंद्र का ताला खुलवाया गया।
विज्ञापन




एसडीओ रामकेश और जेई मोहम्मद अरशद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवर अभियंता अरशद को जमकर फटकार लगाते हुए उपभोक्ताओं के फोन उठाकर शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने के निर्देश दिए। जेई अरशद ने बताया मंडी के खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने का काम करा कर ढाई बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।


इनसेट:
बीते पांच दिनों में 13 लाख लोगों ने झेला बिजली संकट

9 अगस्त:
मोहनलालगंज, काकोरी, सरोजनी नगर, नगराम में कटौती, बुद्धेश्वर आलमनगर में प्रदर्शन हुआ। तीन लाख लोग प्रभावित

10 अगस्त:

दुबग्गा, काकोरी, ठाकुरगंज, पुराना लखनऊ खदरा व शिमरा के एक लाख लोग प्रभावित

11 अगस्त: पारा क्षेत्र के बुद्देश्वर, बसंतकुंज, काकोरी, राजाजीपुरम, लालाबाग, फरीदीनगर तीन लाख लोग प्रभावित

12 अगस्त:

आलमबाग, समेसी, मोहनलालगंज, बीकेटी सहित अलग-अलग क्षेत्रों में दो लाख लोग प्रभावित

13 अगस्त: नगराम, मानसरोवर, काकोरी, सरोजनी नगर, शारदा नगर, बंसतकुंज में चार लाख लोग प्रभावित



नोट: इसमें जोड़ दिए जाएंगे............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें