फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई: माफिया खान मुबारक की 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Mon, 03 Jan 2022 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए माफिया खान मुबारक की 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। कार्रवाई अंबेडकरनगर के बसखारी में की गई है।
Register For Event
विज्ञापन
माफिया खान मुबारक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगेस्टर एक्ट में हंसवर पुलिस ने रविवार को माफिया सरगना खान मुबारक की लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया। उधर, जल्द ही महरुआ पुलिस माफिया अजय सिपाही की संपत्ति की भी कुर्की करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


जनपद पुलिस ने एक बार फिर से आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी मुहिम छेड़ दी है। बीते वर्ष करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के साथ ही ध्वस्त कर दी गई थी। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने बीते दिनों गैंगेस्टर एक्ट में माफिया खान मुबारक और अजय सिपाही की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

इसी क्रम में एसडीएम टांडा बाबूराम, सीओ टांडा संतोष कुमार और एसओ विजय तिवारी ने दलबल के साथ नरायनपुर प्रीतमपुर पहुंचकर एक भूखंड और एक दुकान सहित अहाते को कुर्क कर लिया। पुलिस के अनुसार माफिया खान मुबारक ने अवैध ढंग से अर्जित धन के जरिए दूसरे के नाम से यह संपत्ति तैयार की थी। कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत पुलिस के अनुसार लगभग 70 लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्यवाई से रविवार को गांव में हड़कंप मचा रहा। उधर, महरुआ पुलिस भी जल्द ही माफिया अजय सिपाही की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में है। जल्द ही संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में खान मुबारक की करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें