यूपी में पेट्रोल 1.56 रुपये और डीजल 1.41 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 4.50 रुपये तो कॉमर्शियल में नौ रुपये की राहत मिली है। नई दरें बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से लागू कर दी गईं।
विज्ञापन
नई दरों के लागू होने के बाद लखनऊ में पेट्रोल 61.60 रुपये और डीजल 48.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 549 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर 1092.50 रुपये का मिलेगा।