फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में सोमवार दोपहर इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


हरदोई के माझ गांव, मल्लावां निवासी विनोद शर्मा (55) को पेट फूलने की समस्या पर 14 अप्रैल को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। पत्नी रानी ने बताया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी, जिसके लिए मरीज को छह यूनिट खून भी चढ़ाया गया। शनिवार को विनोद का ऑपरेशन हुआ और उन्हें न्यू बिल्डिंग के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

मृतक के साले सूरज का आरोप है कि रविवार से विनोद की हालत बिगड़ने लगी थी, मगर कई बार बुलाने के बाद भी कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया और नर्सिंग स्टाफ सब ठीक है कहकर टालता रहा। नाक में लगी नली भी निकल गई थी, जिसे किसी ने ठीक नहीं किया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर रविवार देर शाम उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां भी उचित देखभाल नहीं मिली। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे विनोद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें