सिटी मोंटेसरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने वेलेंटाइन डे की पूर्व
संध्या पर युवा पीढ़ी को जागरूक करने और संत वेलेंटाइन के सही संदेशों को
बताने के लिए पारिवारिक एकता मार्च निकाला।
विज्ञापन
यह मार्च सीएमएस स्टेशन रोड
ब्रांच से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाला गया।
इस अवसर पर सीएमएस के
संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि इस दिन संत वेलेंटाइन को समाज की रक्षा
के कामों पर मृत्युदंड दिया गया था लेकिन वर्तमान में इस दिन की मूल भावना
का अर्थ बदलकर युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है।
डॉ. गांधी ने कहा कि इस
दिन को फूहड़ता से मनाना संत वेलेंटाइन का अपमान है। इस दिन तो समाज में
ईश्वरीय वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जाना चाहिए।