रैन बसेर का शुभारंभ करतीं महापौर।
लखनऊ। आलमबाग बस अड्डे पर नगर निगम के रैन बसेरे का बृहस्पतिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आश्रयहीनों को राहत देने के लिए शहर में 24 स्थायी व 40 अस्थायी रैन बसेरे हैं। इनमें सफाई, प्रकाश व्यवस्था और ठहरने की मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। बस अड्डा पर रैन बसेरा होने से बाहरी जिलों के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। मौके पर मौजूदा पार्षद के पति गिरीश मिश्र मौजूद रहे।