फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में भाषा विज्ञान, हिन्दू अध्ययन विभाग सहित नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके साथ ही शोध व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एमओयू भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के 16वें स्थापना दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने इसकी घोषणा की। कुलपति ने कहा, विवि ने कम समय में शिक्षण, अनुसंधान और सांस्कृतिक उत्थान के क्षेत्र में प्रगति की है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष कार्याधिकारी डॉ. मंजू सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम से सरकार के साथ विद्यार्थी के सहयोग से विकसित भारत का निर्माण संभव है। मौके पर पूर्व कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला, मालिनी चंद्रा, अंतरराष्ट्रीय डाटा साइंटिस्ट, डॉ. मंजू सिंह, पंकज शर्मा मौजूद रहे।



नए पाठ्यक्रम से यह होगा फायदा

भाषा विज्ञान और हिन्दू अध्ययन विभाग के नए पाठ्यक्रम भाषा पर वैज्ञानिक अध्ययन, उसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भों को समझने का अवसर देंगे। इन पाठ्यक्रमों में भाषा की संरचना, भाषा का अर्जन, समाजभाषा विज्ञान, मनोभाषाविज्ञान, अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान और हिन्दी से संबंधित विस्तृत अध्ययन शामिल है। स्थापना दिवस समारोह में पहली बार नॉन टीचिंग कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शाहिद, विनीत शुक्ला, रामस्वरूप, जमना प्रसाद, राजधर मिश्रा शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें