फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश और गुजरात के बीच हो रहे मुकाबले, पहलवान को लगी चोट

Sun, 19 Sep 2021 02:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

अमेठी में चल रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2021 का आज तीसरा दिन है। पहले व दूसरे दिन हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में चल रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को गुजरात व हिमाचल प्रदेश के पहलवानों के बीच मुकाबले हो रहे हैं। अंतिम दिन के मुकाबलों की शुरुआत सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने करवाई।

विज्ञापन


दिन के पहले मुकाबले के दौरान एक पहलवान को चोट लग गई जिसके कारण कुछ देर के लिए प्रतियोगिता को रोकना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृज भूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे।

दर्शक के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। हालांकि, वह कुछ देर रुकने के बाद वहां से रवाना हो गईं। इसके पहले, राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप-2021 के पहले दिन अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाने वाले हरियाणा के पहलवान दूसरे दिन भी हावी रहे और आठ मेडल जीतकर अपनी धाक बरकरार रखी। यूपी व राजस्थान के पहलवानों ने चार-चार और दिल्ली व पंजाब के खिलाड़ियों ने पांच-पांच मेडल जीते।
विज्ञापन


दूसरे दिन की फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के सौरभ माही को गोल्ड, हरियाणा के कुलदीप को सिल्वर व यूपी के सत्येंद्र और दिल्ली के अभिषेक को कांस्य पदक मिला। 70 किलो में हरियाणा के नवीन को गोल्ड, दिल्ली के सौरभ को सिल्वर व यूपी के मुलायम और एसएससीबी के पवन को कांस्य पदक मिले। 86 किलो में पंजाब के संदीप को गोल्ड, छत्तीसगढ़ के मंजीत को सिल्वर व राजस्थान के तेजपाल व दिल्ली के आशीष को कांस्य पदक मिले।

ग्रीको रोमन शैली की कुश्ती के 72 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के विकास को गोल्ड, बिहार के विकास को सिल्वर, राज्स्थान के सुमित जाट व पंजाब के लवप्रीत ने कांस्य पदक जीते। 77 किलो में हरियाणा के साजन को गोल्ड, राजस्थान के छग्गन को सिल्वर, कर्नाटक को हुला बाशु व महाराष्ट्र के गोकुल को कांस्य पदक मिले।

82 किलो में हरियाणा के रोहित को गोल्ड, दिल्ली के नीरज को सिल्वर, एसएससीबी के संजीत और राजस्थान के राहुल को कांस्य पदक मिले। 97 किलो में एसएससीबी के दीपांशु को गोल्ड, यूपी के विशु कुंडू को सिल्वर हरियाणा के नीतेश व पंजाब के नरेंद्र चीमा को कांस्य पदक मिले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें