राष्ट्रीय नाट्य परिषद की ओर से शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कुंवर कल्याण सिंह गुरुजी स्मृति समारोह में नृत्य, गायन व वादन में प्रतिभा के कई आयाम देखने व सुनने को मिले।
विज्ञापन
लोक गायकी से लेकर फिल्मी गीतों तक पर कदम ऐसे थिरके कि दर्शकों के मुंह से वाहवाही निकल आई।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। प्रथम वर्ग में वैभवी तिवारी ने फिल्मी गीत ‘जब सारी दुनिया सो जाती है....’, प्रिया मिश्र ने ‘जुम्मे की रात है....’, अनन्या टंडन ने ‘घूमरो-घूमरो...’ और अनन्या चोपड़ा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। द्वितीय वर्ग में पारी मित्तल ने ‘कमली-कमली...’गीत सुनाए।