लखनऊ। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते लखनऊ से मुंबई की उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-5201 रात 9:15 बजे लखनऊ से उड़ान भरती है। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठ गए, लेकिन विमान खड़ा रहा। यात्री विशाल पांडेय ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई। विमान रात पौने 11 बजे रवाना हुई। मुंबई जाने वाली अन्य फ्लाइटें भी लेट हुईं। उन विमानों पर भी असर पड़ा, जो मुंबई से दूसरे शहरों से होते हुए लखनऊ आ रही थीं। इंडिगो की अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 6ई 935 लेट भी लेट पहुंची।